ब्रम्हमुद्रा स्पा एंड सैलून की मालकिन का दावा

Date:

  • बड़े पुलिस अधिकारी का प्राप्त है संरक्षण
  • शिकायत करोगे तो जाओगे जेल

मुंबई (सं. भा.)। व्यवसाय के वैसे तो अनेकों तरीके हैं, परंतु एक व्यवसाय मुबंई में इन दिनों खूब फल-फूल रहा है। वह है स्पा एंड सैलून का। अधिकतर दुकान के बाहर स्पा एंड सैलून का बोर्ड लगा कर उसके अंदर ऐसा व्यवसाय चलाया जाता है जिसे देश का सभ्य समाज आज भी मान्यता नहीं देता है। ऐसा ही एक स्पा एंड सैलून ब्रम्हमुद्रा के नाम से कांदिवली पुलिस स्टेशन की हद में चल रहा है। चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में टीटोʾस स्पा चलाया जा रहा है। इन दोनों स्पा एंड सैलून की मालकिन एक ही है। उस महिला की दबंगई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह खुले आम कहती सुनी जाती है कि उसे मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि कांदिवली और चारकोप की पुलिस भी इस दबंग महिला के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराती है। सूत्र यह भी बताते हैं कि चारकोप पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का ऑर्डर्ली पवार सीधे इस दबंग महिला से डील करता है।


ये दोनों स्पा एंड सैलून चलाने वाली महिला की दबंगई का आलम यह है कि शिकायतकर्ताओंको वह साफ धमकी देती है कि अगर मेरे खिलाफ शिकायत करोगे तो सीधे जेल में जाओगे।
नोट: अगले अंक में पढ़ें चुलबुल पांडे मर्डर केस का आरोपी फिरोज शेख कौन है, और उसके साथ इस महिला का क्या रिश्ता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर श्री एल आर तिवारी लॉ कॉलेज में पैनल चर्चा।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय देश के प्रतिष्ठित शिक्षण...

मुंबई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ आरोप किए तय।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार...

मुंबई में एक व्यक्ति पर हुई फायरिंग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चारकोप इलाके में दिनदहाड़े...