- नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
- मां ने दिया गर्भ गिराने की दवा
- दो गिरफ्तार, तीन फरार
मुंबई (सं. भा.) : बोरीवली पुलिस ने सौतेले पिता को अपनी 16 वर्षीय बेटी के बलात्कार और गर्भपात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पति को साथ देने और बेटी को गर्भपात की दवा देने के आरोप में मां को भी गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की बुआ और उसके दो पति फरार हैं। वर्तमान में शिकायतकर्ता युवती 18 वर्ष की बताई जाती है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपी के अलावा फरार बुआ और उसके 2 पतियों पर पोक्सो के अलावा बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी मां और अन्य भाई-बहनों के साथ गांव में रहती थी। उनके सौतेले पिता मुंबई में थे। दो साल पहले वह मुंबई आ गई और अपने सौतेले पिता के साथ रहने लगी। उस वक्त वह 16 साल की थी। उसके पिता ने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। सच्चाई जानने के बावजूद मामले की शिकायत पुलिस में करने की बजाय उसकी सगी मां ने अपने पति का पक्ष लिया और बच्चे को गिराने के लिए गर्भपात की गोलियां दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि गर्भपात के बाद उसके सौतेले पिता ने दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन और उसके दो पतियों के साथ मिलकर लड़की की 16 साल की उम्र में एक आदमी के संग शादी कर दी थी। लड़की ने यह बात अपने दोस्त को बताई। उसीके कहने पर युवती ने अपने परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।