HIFAA के ग्रैंड मेडिकल कॉन्क्लेव के कारण टिकटों के दाम में आई अप्रत्याशित बढ़ोतरी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

गोवा 30–31 अगस्त, 2025 को HIFAA (हेल्थकेयर आइकॉनिक फैशन एंड अवॉर्ड्स) के दूसरे संस्करण की मेज़बानी करने जा रहा है, और इसका क्रेज़ कमाल का है। 500+ डॉक्टर्स, 20+ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और 200+ अस्पताल व बिज़नेस ओनर्स के शामिल होने की उम्मीद के साथ, यह मेगा इवेंट भारत ही नहीं, दुनिया भर से हेल्थकेयर लीडर्स को आकर्षित कर रहा है।लेकिन अब जो सबसे बड़ी सुर्खियां बना हुआ है, वह है – गोवा के लिए उड़ान, ट्रेन और बस टिकटों के दामों में जबरदस्त उछाल, कुछ लोग इसे “गोवा का प्रयागराज मोमेंट” बता रहे हैं।

जैसे प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान यात्रा किराए में भारी बढ़ोतरी होती है, वैसे ही अब गोवा में भी वैसा ही नज़ारा है। बड़े शहरों से गोवा के हवाई टिकट दोगुने हो गए हैं, और ट्रेन की बुकिंग हफ्तों पहले ही फुल हो चुकी है। यहां तक कि स्लीपर बसों का किराया भी बढ़ चुका है। यह सब इस हाई-प्रोफाइल हेल्थकेयर कॉन्क्लेव के असर को दर्शाता है।

■ कौन बना रहा है इस इवेंट को और भव्य?

इस इवेंट में दो केंद्रीय मंत्रियों और देश के शीर्ष हेल्थकेयर लीडर्स की मौजूदगी रहने वाली है, जिनमें शामिल हैं:श्री नित्यानंद राय, राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय, भारत सरकारश्री अर्जुन राम मेघवाल, कानून और न्याय मंत्री, भारत सरकाररोहन खौंटे, पर्यटन मंत्री, गोवाडॉ. रामाकांत देशपांडे, चेयरपर्सन, HIFAA नेशनल कमेटी एवं पद्मश्री पुरस्कार (2014)डॉ. राहुल बाजपेई, सीईओ, एशियन कैंसर इंस्टीट्यूट, मुंबईडॉ. शंकर सावंत, सचिव, HIFAA नेशनल कमेटीइन गणमान्य व्यक्तियों के साथ कई वरिष्ठ विधायक, नीति-निर्माता और तीन पद्मश्री पुरस्कार विजेता इस इवेंट में शामिल होंगे, जिससे यह भारत के हेल्थकेयर जगत का ऐतिहासिक सम्मेलन बन जाएगा।

स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स और बड़े नामइस इवेंट की शोभा और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए द मेहता ग्रुप, जिसका नेतृत्व श्री हेमांशु मेहता कर रहे हैं, HIFAA के साथ साझेदारी कर रहा है। इस कॉन्क्लेव का थीम है –“हीलिंग इन स्टाइल: ऑनरिंग द हैंड्स दैट हील इंडिया”(स्टाइल में स्वास्थ्य: उन हाथों का सम्मान जो भारत को स्वस्थ बनाते हैं)।यह इवेंट एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और अन्य पद्धतियों के विशेषज्ञों को एक ही मंच पर लाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का विभाग प्रमुख गणेश अर्जुन चुक्कल गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)...

नवी मुंबई में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन और कोकीन जब्त।

■ तलोजा में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आरोपी...