META (फेसबुक, इंस्टाग्राम) कार्यालय के बाहर मुंबई युवक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।

Date:

■ मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शाबरीन के नेतृत्व में प्रदर्शन।

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ आवाज उठाने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित कर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश किए जाने के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस की ओर से बीकेसी स्थित वर्ल्ड वन में META कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शाबरीन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित किए जाने की घटना विपक्षी विचारों की आवाज दबाने का प्रयास है, ऐसा आरोप प्रदर्शनकारियों ने लगाया। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से सवाल पूछने और विरोधी विचार व्यक्त करने वालों की आवाज बंद करने की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को सरकार से सवाल पूछने और अपनी बात रखने का अधिकार है। सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित कर इस अधिकार को छीनने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसी चेतावनी मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शाबरीन ने दी।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘META भाजपा का बेटा’ जैसे नारे भी लगाए।इस आंदोलन में मुंबई युवक कांग्रेस के प्रभारी पवन मजीठिया, प्रदेश महासचिव अमनदीप सैनी, उत्तर मध्य जिला अध्यक्ष निखिल रुपारेल, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष अब्दुल समद, उत्तर पूर्व जिला अध्यक्ष शेखर जगताप, विधानसभा अध्यक्ष विकास जायसवाल, आशीष सरोज, राहुल पेडणेकर, शिवेंद्र घोरपडे सहित मुंबई युवक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ज़ीनत शाबरीन ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ युवक कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंधेरी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का तबादला कई डिफॉल्ट रिपोर्ट की वजह से हुआ।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में...