अयोध्या के लिए ट्रेनों की संख्या कम होने से मुम्बई से जाने वालों की दिक्कतें बढ़ी

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

देश के जाने माने धार्मिक स्थल भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या कैंट के लिए मुंबई से जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने से ठंडी के इस मौसम में मुंबई से अयोध्या जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है मुंबई से अयोध्या के लिए मात्र तीन ट्रेनें चलाई जा रही है। जबकि प्रति दिन उत्तर प्रदेश और अयोध्या के लिए हजारों लोग जा रहे हैं। उसके बाद भी रेल मंत्रालय अयोध्या जाने वालों के लिए नई ट्रेन नहीं चला रहा है।


बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मुंबई और देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। बताया जाता है कि अयोध्या के लिए मुंबई से मात्र तीन ही ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उसमें भी कुछ ट्रेनें साप्ताहिक हैं। जबकि अयोध्या के लिए मुंबई, पूना, सूरत से प्रति दिन हजारों यात्रियों का प्रस्थान हो रहा है। उसके बाद भी यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को रेल मंत्रालय गंभीरता से नहीं ले रहा है।

हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने बताया कि अयोध्या के लिए साकेत एक्सप्रेस, फैजाबाद सुपर फास्ट और एक अन्य ट्रेन चलाई जा रही है लेकिन ये सभी ट्रेनें साप्ताहिक हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ की ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है। ऐसे में रास्ते में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंडी के इस मौसम में अयोध्या के लिए डायरेक्ट ट्रेन न होने से दूरदराज के यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

राजा भाऊ सोनटक्के का कहना है कि आज अयोध्या देश विदेश में धार्मिक स्थल के नाम से मशहूर हो चुका है। ऐसे में मुंबई और विदेश से आने वाले लोगो की एक लालसा होती है कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का दर्शन करने का सौभाग्य मिले। लेकिन अयोध्या के लिए ट्रेनों की कमी से यात्रियों को मायूस होना पड़ रहा है।

सोनटक्के ने बताया कि मुंबई से अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने के लिए जल्द ही रेल मंत्री , रेल महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...