मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के अंतर्गत ICSE बोर्ड से संबद्ध एकमात्र मुंबई पब्लिक स्कूल वूलन मिल्स स्कूल का कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल के सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 20 विद्यार्थियों ने विशेष प्रावीण्य (डिस्टिंक्शन) प्राप्त किया है।


इस परीक्षा में वीर खाटीकमारे ने 96.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुशल जैन (95.60%), अंशिका राणा (93.80%), रोनक परब (91.80%), राज खाटीकमारे (91.60%) और ओम गुप्ता (90.80%) ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इसके अलावा ऋषिकेश साळवे (89.80%), दर्श कुर्लीकर (88.20%), सारांश एम (87.20%) और कुवम (86.40%) ने 85% से अधिक अंक हासिल किए। आयुष साकपाळे (84.80%), हृषभ कंवजिया (83%), देवांश (80.80%), अरबिश (80.80%) और मोमिना शेख (80.60%) ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।वहीं मानेओ माओ (79%), मेहर कौर (78.60%), दक्ष जैन (78.40%), सार्थक मोरे (77%) और गणेश चौधरी (75.20%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।


इस उल्लेखनीय सफलता पर मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावडे, उपमहापौर संजय घाडी, शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री शिरवडकर, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे, अतिरिक्त आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे तथा उप आयुक्त (शिक्षा) डॉ. प्राची जांभेकर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।


