आई एकविरा देवी भक्त मंडल, मुलुंड की रौप्य महोत्सवी पालकी यात्रा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आई एकविरा देवी भक्त मंडल,मुलुंड द्वारा वर्ष 2001 में समाज सेवक कैलाश पाटील केनेतृत्व एवम मार्गदर्शन में मुलुंड के तुंगवतेश्वर मंदिर से आई एकविरा देवी की पालकी यात्रा निकाली जाती है।यह यात्रा 4 दिन पैदल चलकर आई एकविरा देवी मंदिर,कार्ला,लोनावाला पर पहूँच कर संपन्न होती है।

इस साल पालकी यात्रा का रजत जयंती वर्ष है।कैलाश पाटील ने एक बयान में बतलाया है कि मुलुंड भक्त मंडल द्वारा कार्ला ;लोनावाला में 14गुंठा जमीन लेकर एक मंजिला हाल बनवाया गया है। जहां 400 लोगों के रहने की परमानेंट व्यवस्था की गई है।

इस वर्ष 31 मार्च की शाम यह पालकी यात्रा तुंगवतेश्वर मंदिर,मुलुंड से प्रारंभ होकर3 अप्रैल को कार्ला,लोनावाला पहूंचेगी। 4 अप्रैल को माताजी के दर्शन कर 5 अप्रैल को वापस आयेंगे। रजत जयंती कार्यक्रम 15 अप्रैल 2025 को शाम 7बजे से रात्री 11 बजे तक तरुण उत्कर्ष मंडल क्रीडांगन,गवाण पाडा ,मुलुंड पुर्व पर महाप्रसाद और भंडारा तथा रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...