आरे की 65 एकड़ जमीन पर होगा वृक्षारोपण, घनता बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय


मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने आरे कॉलोनी क्षेत्र में विभिन्न सरकारी प्राधिकरणों के पास उपलब्ध लगभग 65 एकड़ जमीन पर आगामी मानसून में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आरे के जंगल की घनता बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।


आज आरे क्षेत्र के निरीक्षण दौरे के दौरान मंत्री शेलार ने मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार को निर्देश देते हुए कहा कि उपलब्ध जमीन का सर्वे कर यह तय किया जाए कि वहां कितने और कौन-कौन से पेड़ लगाए जा सकते हैं। साथ ही, जहां संभव हो वहां मियावाकी पद्धति से घने जंगल विकसित करने पर भी विचार किया जाए।


यह पहल राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा घोषित 300 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत की जा रही है। मुंबई में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में उपनगरों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।


निरीक्षण के दौरान गोरेगांव पशु चिकित्सा अस्पताल, महानंद डेयरी मुख्यालय, राज्य रिजर्व पुलिस बल (ग्रुप-8 और फोर्स-1), कृषि उद्योग विकास महामंडल, पशुसंवर्धन प्रयोगशाला, केंद्रीय कुक्कुटपालन संगठन और मॉडर्न बेकरी कैंपस सहित कई सरकारी परिसरों का दौरा किया गया। प्रारंभिक आकलन में इन संस्थानों के पास उपलब्ध खाली जमीन में से लगभग 65 एकड़ क्षेत्र वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त पाया गया है।


मंत्री शेलार ने यह भी निर्देश दिया कि प्रस्तावित मेट्रो भवन की खाली जमीन और आरे मेट्रो कारशेड के आसपास उपलब्ध स्थान पर भी वृक्षारोपण की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए। साथ ही, पहले से लगाए गए पेड़ों की घनता बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्तुत की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...