ईडी, सीबीआई की कार्रवाइयों से मोदी सरकार कांग्रेस की आवाज दबा नहीं सकती: रमेश चेन्नीथला।

Date:

● जनता को धोखा देनेवाली महायुती सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संघर्ष तेज करेगी: हर्षवर्धन सपकाळ

● ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ दादर में कांग्रेस का आंदोलनटिळक भवन में प्रभारी की उपस्थिति में कांग्रेस सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न

● स्व. डॉ. श्रीकांत जिचकार के पुत्र याज्ञवल्क्य जिचकार और ‘आप’ के धनंजय शिंदे ने कांग्रेस में प्रवेश किया

मुंबई वार्ता संवाददाता

केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विरोधी पार्टियों को खत्म करना चाहती है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। मोदी-शाह ऐसी कार्रवाइयों से कांग्रेस को खत्म नहीं कर सकते और इससे कांग्रेस का हौसला तनिक भी कम नहीं होगा, बल्कि हम और मजबूती से इस तानाशाही का मुकाबला करेंगे, ऐसा कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने कहा।

ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने प्रभारी रमेश चेन्नीथला की प्रमुख उपस्थिति और प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में दादर स्थित इंडिया बुल्स के पास आंदोलन किया। इस आंदोलन में विधानमंडल में कांग्रेस पार्टी के नेता आ. विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद में कांग्रेस के गटनेता सतेज पाटील, गोवा के प्रभारी माणिकराव ठाकरे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आ. नाना पटोले, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, सांसद रजनीताई पाटील, सांसद प्रणिती शिंदे, सांसद श्यामकुमार बर्वे, पूर्व मंत्री अॅड. यशोमती ठाकुर, शिवाजीराव मोघे, वसंत पुरके, डॉ. विश्वजीत कदम, सांसद डॉ. कल्याण काळे, सांसद रविंद्र चव्हाण, सांसद नामदेव किरसान, सांसद बळवंत वानखेडे, सांसद डॉ. शोभा बच्छाव, सांसद डॉ. शिवाजी काळगे, एआईसीसी सचिव बी. एम. संदीप, कुणाल चौधरी, यु. बी. व्यंकटेश, आ. भाई जगताप, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, सचिन सावंत, पूर्व सांसद हुसैन दलवाई, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन व संगठन) अॅड. गणेश पाटील, मोहन जोशी, प्रदेश महासचिव राजन भोसले, रामचंद्र दळवी, ब्रीज दत्त, अभिजीत सपकाळ, श्रीरंग बर्गे, सचिव अजिंक्य देसाई, विश्वजीत हाप्पे, यशपाल भिंगे, आनंद सिंह, सुभाष पाखरे सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया।आंदोलन के बाद आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए रमेश चेन्नीथला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई की हम घोर निंदा करते हैं। जनता में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने इस दमनकारी रवैये के खिलाफ बीते दो दिनों में देशभर में आंदोलन किया, महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर भाजपा सरकार का विरोध किया गया। आगे भी कांग्रेस पार्टी मोदी-शाह की सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी, ऐसा विश्वास रमेश चेन्नीथला ने व्यक्त किया।

महाबळेश्वर में कांग्रेस का शिविरराज्य की युती सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। ‘लाडकी बहन योजना’ के तहत लाभार्थियों को 2100 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन अब केवल 500 रुपये ही दिए जा रहे हैं। यह योजना महायुती ने केवल चुनावी लाभ के लिए लाई थी। कांग्रेस ने पहले ही इस धोखाधड़ी की चेतावनी दी थी। प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द ही किया जाएगा और महाबळेश्वर में कांग्रेस का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, ऐसी जानकारी भी रमेश चेन्नीथला ने दी।

■ कांग्रेस सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला की उपस्थिति और प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई, और फिर दोपहर 2 बजे वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। संवाद, समन्वय, रणनीति जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सदन और सड़क दोनों पर आवाज उठाने की रणनीति बनाई गई, ऐसी जानकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने दी।

● कांग्रेस में प्रवेश

कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीथला के हाथों और प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की प्रमुख उपस्थिति में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व. डॉ. श्रीकांत जिचकार के पुत्र याज्ञवल्क्य जिचकार ने पुनः कांग्रेस में प्रवेश किया। चुनाव के दौरान उन पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी, जिसे अब वापस लिया गया और उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धनंजय शिंदे ने भी आज कांग्रेस में प्रवेश किया। प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...