उत्तर भारतीय मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा आज शांति नगर, मीरा रोड स्थित कार्यालय में मीरा भायंदर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का स्वागत सम्मान किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने शॉल और पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया एवं आने वाले अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी l

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, नगरसेवक मनोज दुबे ,मोर्चा के जिला महासचिव कमलेश दुबे व संदीप तिवारी, रमेश मिश्रा, सुशील दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डीके पांडे, एडवोकेट पीआर शुक्ला, एडवोकेट मनीष तिवारी, पत्रकार महेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष रामानंद पांडेय व राजकुमार सिंह, युवा महामंत्री विवेक उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, प्रकाश सिंह,जेपी सिंह, संतोष सिंह, ओम पांडेय, सूरज तिवारी, महिला मोर्चा से चंद्रावती त्रिपाठी, पूजा विश्वकर्मा , डॉ एसपी त्रिपाठी, कुसुम जायसवाल जिला से रथिन दत्ता, सुनील केशरी, राजेश मिश्रा, सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

इसी कार्यक्रम में नवनियुक्त कनाकिया मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा और नवघर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता का भी सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने उत्तर भारतीय समाज के प्रति वर्षो से अपने लगाव को रेखांकित करते हुए सर्व समाज के साथ-साथ उत्तर भारतीयों के साथ हमेशा न्याय एवं हर सम्भव सहयोग करने की बात कही। संचालन कमलेश दुबे ने किया। अंत में उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...