उल्हासनगर पुलिस का रूट मार्च: असामाजिक तत्वों पर निगरानी: तडीपार, हिस्ट्रीशीटर और वांछित आरोपियों के घरों की जांच।

Date:

मुंबई वार्ता/ राजन बलसाने /उल्हासनगर

आज सुबह 10:20 से 11:45 बजे तक उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की हद्द में नवरात्र उत्सव के दौरान हुई घटना के मद्देनजर पुलिस द्वारा रूट मार्च का आयोजन किया गया। इस रूट मार्च के अंतर्गत तडीपार, वांछित तथा हिस्ट्रीशीटर आरोपियों के घरों की तपासणी की गई।

पुलिस के अनुसार जिन आरोपियों के घरों की जांच की गई, उनमें सागर संजय सुरडकर उर्फ पिकाचू, आतिश धनाजी पवार, सिद्धार्थ खरात, गणेश हजारे, सुरज सलोकचंद लोट, विजय कामेश्वर राय उर्फ नन्य राय, पप्या शिंदे, योगेश शिंदे, विशाल शिंदे, बापू शिंदे, रोहित झा, हंसू झा, आशिष झा, बिपिन झा और साहिल जोगदंड उर्फ नॉडी शामिल थे।

रूट मार्च का मार्ग भैय्यासाहेब आंबेडकर नगर पोलिस चौकी से शुरू हुआ मार्च आईस फैक्टरी खेमानी चौक, जेतवन बुद्ध विहार, सुनील चौक, डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर चौक, देशमुख नगर, माता रमाबाई टेकडी होते हुए पुनः भैय्यासाहेब आंबेडकर नगर पोलिस चौकी पर समाप्त हुआ।

इस रूट मार्च में उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के कुल 5 अधिकारी और 35 पुलिस अंमलदार शामिल हुए। साथ ही एक पीटर मोबाइल, एक पीसीआर मोबाइल, एक सीआरएम मोबाइल और बिट मार्शल क्रमांक 1, 2, 3, 4 की गाड़ियाँ भी शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि यह रूट मार्च क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...