एक साल से लंबित भुगतान के विरोध में मेडिकल सप्लायर्स का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को दवाइयां और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराने वाले मेडिकल सप्लायर्स ने लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिलने के विरोध में सोमवार से महाराष्ट्र मेडिकल गुड्स प्रोक्योरमेंट अथॉरिटी (MMGPA) के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है।


ऑल फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर्स फाउंडेशन (AFDLHF) ने प्रोक्योरमेंट अथॉरिटी को भेजे पत्र में कहा है कि सप्लायर्स का एक वर्ष से अधिक समय का भुगतान लंबित है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
फाउंडेशन के अनुसार, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सबसे अधिक प्रभावित हैं। भुगतान में देरी के कारण कर्मचारियों का वेतन, वैधानिक देनदारियां, बैंक ऋण की किस्तें, निर्माताओं और परिवहन एजेंसियों के भुगतान करना मुश्किल हो गया है।


AFDLHF ने बताया कि इस मुद्दे पर कई बार लिखित पत्राचार, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें और लगातार फॉलो-अप किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसी के चलते संगठन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय लिया है।


फाउंडेशन ने चेतावनी दी है कि भुगतान में लगातार हो रही देरी का असर सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, मेडिकल उपकरणों, सर्जिकल सामग्री और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। संगठन ने सरकार से तत्काल लंबित भुगतान जारी कर संकट का समाधान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...

जातिवार जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो, तेलंगाना पैटर्न अपनाए सरकार: हरीश चौधरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता जातिवार जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग...