मुंबई महानगरपालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, करीब 800 अभियंताओं के तबादले की तैयारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका में लंबे समय से एक ही विभाग या पद पर कार्यरत अधिकारियों और अभियंताओं के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पारदर्शी ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के तहत करीब 800 कनिष्ठ अभियंता, उप अभियंता और सहायक अभियंताओं के तबादले किए जाने की संभावना है। इन तबादलों के आदेश 1 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाएंगे।


महानगरपालिका प्रशासन ने तबादलों में मानवीय हस्तक्षेप कम करने के लिए ‘कर्मचारी तबादला प्रणाली आधारित रैंडमाइजेशन’ यानी कंप्यूटरीकृत यादृच्छिक चयन प्रणाली का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र अभियंताओं से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं और उन्हें अपनी पसंद के पांच स्थानों या विभागों का प्राथमिकता क्रम देने की सुविधा दी गई है।


महानगरपालिका के नियमों के अनुसार किसी विभाग या खाते में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों में से हर वर्ष करीब 25 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला किया जा सकता है। बताया गया है कि कुछ अभियंता 7 से 10 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। ऐसे में इस बार की ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए लंबे समय से एक ही जगह तैनात कर्मचारियों के तबादले किए जाने की संभावना है।


तबादले के लिए 5 से 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की अवधि निर्धारित की गई थी। 18 सितंबर तक कुल 494 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। इनमें 51 सहायक अभियंता, 232 उप अभियंता और 201 कनिष्ठ अभियंताओं के आवेदन शामिल थे। आवेदन की अंतिम तारीख 20 सितंबर थी, जिसके बाद संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई थी।


महानगरपालिका में उपलब्ध रिक्त पदों में 188 सहायक अभियंता (सिविल), 48 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) और 225 उप अभियंता के पद शामिल हैं। प्रशासन ने तबादला प्रणाली के सॉफ्टवेयर में अभियंताओं की व्यक्तिगत जानकारी और उपलब्ध रिक्त पदों का विवरण दर्ज किया है। इसके आधार पर कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया से पदों का आवंटन किया जाएगा।


अप्रैल 2026 में 122 अभियंताओं के तबादलों को लेकर विवाद के बाद प्रशासन ने इस बार तबादला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली अपनाई है। अब करीब 800 अभियंताओं के तबादलों के आदेश अक्टूबर के पहले पखवाड़े में जारी होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूपीआई पर 0.4% एमडीआर वापस लेने की मांग, एनसीपी (एसपी) ने मोदी सरकार पर साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...

राशन दुकान की शिकायत न करने के बदले मांगी एक लाख की रंगदारी, पत्रकार गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के गोवंडी स्थित शिवाजीनगर में...