ए वार्ड भवन विभाग की फाइलों की सुरक्षा को लेकर शिकायत, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

‘आदर्श समाज सेवक संघ’ के अध्यक्ष एच. एच. खान की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त तथा डीएमसी (जीएडी) को पत्र लिखकर ए वार्ड के भवन एवं कारखाना विभाग की फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

पत्र में आशंका जताई गई है कि विभाग की महत्वपूर्ण एक्शन फाइलों के साथ छेड़छाड़ या उनके गायब होने की संभावना है।शिकायत पत्र में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि न्यायालय ने ए वार्ड के भवन विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की थी और संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया था।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि ए वार्ड में पदस्थ एक अधिकारी, जिनका नाम संदीप गीते बताया गया है, पूर्व में कथित रूप से रिश्वत प्रकरण में ट्रैप हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें भवन विभाग के मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।पत्र में यह भी उल्लेख है कि संबंधित अधिकारी के पास विभाग की कई महत्वपूर्ण फाइलें मौजूद हैं।

संगठन ने मांग की है कि एक नामित अधिकारी सभी फाइलों की क्रमांक सहित सूची तैयार करे और विधिवत हस्तांतरण की प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दस्तावेज़ी हेराफेरी रोकी जा सके।

संगठन ने चेतावनी दी है कि इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन दायर कर फाइलों का ब्योरा मांगा जाएगा। मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...