ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

सेना द्वारा पाक आतंकवादियों के खिलाफ सफलता पूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने वर्सोवा विधानसभा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक व महामंत्री महाराष्ट्र राज्य संजय केणेकर, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री व मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के निर्देशानुसार महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय आनंद नगर, प्रभाग क्रमांक 61 से चलकर मेगा मॉल, ओशिवारा, आदर्श नगर, काजुपाडा सिग्नल होते हुए वापस भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए एसएम खान ने कहा कि पहलगाम में पाक आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद हमारी सेना ने जिस तरह से पाक स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट करते हुए आतंकवादियों का सफाया किया, उससे देशवासियों का सीना चौड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसका यही हश्र होगा। पाकिस्तान ने अगर दोबारा ऐसी गलती की तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो देश सुई भी नहीं बना सकता, उसकी भारत के सामने क्या औकात है? तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में प्रमुख अतिथि के रूप में मुफ्ती मंजूर जीआई ,पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, पूर्व नगरसेविका हेमा बेलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मेडेकर, अभिजीत राणे, चिश्ती हजरत, असलम बाबा, रामकुमार पाल ,अकबर सैयद समेत हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...