कल्याण में भव्य कलश यात्रा।

Date:

● सार्वभौम सनातन धर्म महासभा द्वारा नौ दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन

अमिताभ श्रीवास्तव /मुंबई वार्ता

कल्याण नगरी के खडकपाडा क्षेत्र में पहली बार दिव्य शिवमहापुराण कथा का नौ दिवसीय आयोजन “सार्वभौम सनातन धर्म महासभा ” की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी के तत्वावधान में किया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में विश्व प्रसिद्ध जगद्गुरु चैतन्य गोपेश्वर देव महाराज मथुरा-वृन्दावन से पधार रहे हैं।

दिनांक 21 मई को भव्य कलश यात्रा गाँवदेवी मंदिर, बारावे गाँव प्रांगण से निकाली जायगी। कथा भी इसी प्रांगण में होगी। दिनांक 22 मई से प्रतिदिन सुबह मूल नर्मदेश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक भिन्न-भिन्न भक्तों द्वारा किया जायगा। कथा 22 मई से 30 मई तक शाम 4 बजे से 8 बजे तक होगी। अंतिम दिन 30 मई को यज्ञ-हवन एवं महाप्रसाद वितरण भी होगा। अभिमंत्रित रुद्राक्ष एवं महादेव की पवित्र भस्म का भी वितरण किया जायगा।

संस्था के प्रदेश संयोजक श्री रामजीलाल वर्मा ने बताया कि कथा में विभिन्न प्रदेशों के भक्तगण भी शामिल हो रहे हैं। ऐसी भव्य और दिव्य कथा के आयोजन में मध्य रेलवे के चालक परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।

जप्रशांति वेलफेयर ट्रस्ट कल्याण, सार्वभौम सनातन धर्म महासभा के थाना जिला प्रभारी श्री विभोर व्यास और गायत्री परिवार कल्याण के अथक प्रयासों ने कथा आयोजन में विशेष सहभाग प्रदान किया है। समस्त भक्तगणों और धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है कि कथा श्रवण करने आएँ और अपने जीवन को शिवमय बनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...