मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

कोल्हापुर के इचलकरंजी के कबानुर में मुख्य सड़क पर आधी रात के आसपास एक युवक की पत्थर और सीमेंट के पाइप से सिर पर वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिनंदन जयपाल कोल्हापुरे के रूप में हुई है।


पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जाँच में पता चला है कि हत्या एक बार में वेटर से हुए विवाद के कारण हुई। इस मामले में गिरफ्तार लोगों के नाम पंकज संजय चौहान, रोहित जगन्नाथ कोलेकर, विशाल राज लोंडे और आदित्य संजय पोवार हैं।
इस हत्याकांड के चारों आरोपियों को स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।


