खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 के अवसर पर आज उत्तर मुंबई में कुल 34 वॉकथॉन आयोजित किए गए।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में, रविवार, 2 नवंबर को उत्तर मुंबई में सांसद क्रीड़ा महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन किया गया और इसी के तहत आज, 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय विधायकों, नगरसेवकों और पदाधिकारियों द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया।पूरे उत्तर मुंबई में कुल 34 वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

बोरीवली पूर्व खासदार खेल महोत्सव 2025 – उत्तर मुंबई”खेलो भारत, फिट भारत”उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद पीयूष गोयल जी द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव के अंतर्गत आज बोरीवली विधानसभा (पूर्व मंडल) द्वारा एक ‘वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया।

स्थानिक विधायक मुंबई भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस वॉकथॉन में उपस्थित रहकर उन्होंने खिलाड़ियों और नागरिकों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती का संदेश भी दिया। यह ‘वॉकथॉन’ पूर्व पार्षद विद्यार्थी सिंह के कार्यालय, मेन कस्तूरबा रोड, बोरीवली पूर्व से शुरू हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाल, वरिष्ठ, युवा वर्ग, और महिला ऐसे सभी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर आयोजक पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, बोरीवली पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र विद्यार्थी सिंह, वार्ड अध्यक्ष योगेश मकवाना, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पूरा उत्तर मुंबई इस समय खेलों और खेल महोत्सव में डूबा हुआ है।आने वाले दिनों में इस “ख़ासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025” में शतरंज, मलखंभ, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, तैराकी, स्केटिंग जैसे कई खेलों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...