खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 के अवसर पर आज उत्तर मुंबई में कुल 34 वॉकथॉन आयोजित किए गए।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में, रविवार, 2 नवंबर को उत्तर मुंबई में सांसद क्रीड़ा महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन किया गया और इसी के तहत आज, 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय विधायकों, नगरसेवकों और पदाधिकारियों द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया।पूरे उत्तर मुंबई में कुल 34 वॉकथॉन आयोजित किए गए।

दहिसर पश्चिम स्थित पश्चिम विधानसभा के तीन वार्डों का वॉकथॉन अलग-अलग स्थानों से शुरू होकर दहिसर पश्चिम स्थित लोकनेते गोपीनाथ मुंडे स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस वॉकथॉन का नेतृत्व विधायक मनीषा ताई चौधरी ने किया।जिला अध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े, स्थानीय विधायक योगेश सागर, भूतपूर्व समाज कल्याण मंत्री भाई गिरकर और सभी पूर्व पार्षद, वर्तमान पदाधिकारी, कई संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक चारकोप में आयोजित वॉकथॉन में शामिल हुए।

खासदार खेल महोत्सव 2025 – उत्तर मुंबई”खेलो भारत, फिट भारत”उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद पीयूष गोयल जी द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव के अंतर्गत आज बोरीवली विधानसभा (पूर्व मंडल) द्वारा एक ‘वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों और नागरिकों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती का संदेश भी दिया।

यह ‘वॉकथॉन’ पूर्व पार्षद विद्यार्थी सिंह के कार्यालय, मेन कस्तूरबा रोड, बोरीवली पूर्व से शुरू हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आने वाले दिनों में इस “ख़ासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025” में शतरंज, मलखंभ, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, तैराकी, स्केटिंग जैसे कई खेलों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...