चर्चगेट में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 समारोह के एक भाग के रूप में, पश्चिम रेलवे ने 27 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय, चर्चगेट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता द्वारा चर्चगेट स्थित मुख्यालय में सत्यनिष्ठा शपथ दिलाने के साथ हुई, जिसमें रेल कर्मियों द्वारा सार्वजनिक सेवा में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।इसके बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें नैतिक आचरण के महत्व और भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।

विवेक कुमार गुप्ता ने “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें पश्चिम रेलवे सतर्कता विभाग द्वारा की गई विभिन्न पहलों और निवारक सतर्कता उपायों को प्रदर्शित किया गया।इसके बाद, संवाद हॉल में आयोजित एक विशेष सत्र में, पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री महेश चंद्र ने लोक प्रशासन में सतर्कता, नैतिकता और जवाबदेही विषय पर एक प्रेरक व्याख्यान दिया। इस सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के विषय के अनुरूप, रेलवे कर्मचारियों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के मूल्यों को सुदृढ़ करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...