चर्मोंद्योग महामंडल के बकाए कर्ज को माफ करने की मांग आज़ाद मैदान में हुआ सांकेतिक आंदोलन ।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

चर्मोद्योग महामंडल के संपूर्ण बकाए कर्ज को माफ करने के लिए राज्य के चर्मकार समाज के लोगों ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में सांकेतिक आंदोलन करके सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उक्त आंदोलन चर्मकार एक्य परिषद के अध्यक्ष संजय खामकर के नेतृत्व में हुआ।

बता दें कि राज्य में लगभग 60 लाख चर्मकार समाज के लोग हैं।इस समाज की ओर से सरकार से विभिन्न मांगें की गई हैं। लेकिन कई वर्षों से उन मांगो पर अमल नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में संत रविदास महाराज की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये देकर सागर में संत रविदास महाराज का स्मारक बनवा रही है।

इसी तर्ज पर महाराष्ट्र में भी संत रविदास महाराज का एक स्मारक (विश्वविद्यालय ) बनाया जाए। जिला और तालुका स्तर पर संत रविदास महाराज का स्मारकऔर विकास केंद्र स्थापित किया जाए।बजट सत्र में देवनार (मुंबई) में एक आधुनिक लेदर पार्क की स्थापना को मंजूरी देने की घोषणा की गई है।इस प्रकल्प का काम जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की गई।

आंदोलन में प्रमुख रूप से मुंबई जिला अध्यक्ष सुभाष मराठे, राज्य कार्याध्यक्ष वसंत धोडवे, महासचिव चंद्रप्रकाश देगलुरकर, प्रियंका गाजरे, पूजा कांबले, अशोक कांबले , सुवर्णा डोईफोड़े , केरबा कसारे, प्रकाश गायकवाड़ सहित अन्य कई लोग विरोध प्रदर्शन शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...