चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं ग्रामीण पत्रकार : सीमा द्विवेदी।

Date:

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय/ जौनपुर

ग्रामीण पत्रकारों का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। कोई भी घटना दुर्घटना होने पर वह संसाधनों के अभाव में भी वहां पहुंच जाता है। उक्त विचार राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने जौनपुर पत्रकार संघ के 23वें स्थापना दिवस पर एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।

उन्होंने कहाकि जब भी कोई विकास का कार्य सरकार द्वारा किया जाता है जब तक मीडिया में उसका उल्लेख नहीं किया जाता, समाज को विश्वास नहीं होता। मुख्य अतिथि ने कहाकि एक शब्द के अनेक अर्थ होते है। साक्षात्कार के दौरान कभी-कभार एकाध शब्द इस तरह का निकल जाता है तो मीडिया उसे तिल का ताड़ बना देती है। राज्यसभा सदस्य ने जौनपुर पत्रकार संघ को आर्थिक सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहाकि पत्रकार को अपनी कलम के साथ न्याय करना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने कहाकि विकास कार्यों में पत्रकारो का योगदान होता है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हे पीली नदी की दुर्दशा की जानकारी हुई। पुराने कैनाल पम्पों के निष्क्रिय होने की जानकारी मिली। चकरहवा पुल की खराब हालत का समाचार मिला तो उन्होंने इससे संबंधित समाचार पत्रों की कतरने मुख्यमंत्री को दिखाकर इनके लिए धन स्वीकृत कराया और समस्याओं का समाधान हुआ।

कार्यक्रम में अतिथियों एंव आगन्तुकों का अभिवादन करते हुए जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संघ की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहाकि दिल्ली और लखनऊ में बड़े बड़े पत्रकार सुविधा ले रहे हैं। जनपद मुख्यालय पर कार्यरत पत्रकार भी सुविधा ले रहे हैं लेकिन ग्रामीण पत्रकार जो कि प़त्रकारिता की रीढ़ है, आज भी सरकार की ओर से उपेक्षित है। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत कन्हैयालाल पांडेय ने प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रामदास यादव, राधाकृष्ण शर्मा, अर्जुन शर्मा, विक्रम सिंह, श्यामशंकर पांडेय एवं लोलारख दूबे को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सिंह, राजीव सिंह प्रबंधक, डा. प्रमोद कुमार सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह, सर्वेश सिंह, रामदयाल द्विवेदी, डा. भारतेन्दु मिश्र, रामश्रृंगार शुक्ल गदेला, राजवीर सिंह, दयाशंकर सिंह, बेहोश जौनपुरी, जेड हुसैन बाबू, राजेश मौर्य, राजीव पाठक, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, देवी सिंह, मछलीशहर अध्यक्ष अनिल पांडेय, केराकत के अमित सिंह, शाहगंज के अध्यक्ष एकलाख खान, अजीत सिंह, अजीत बादल, संजय सिंह गुड्डू आदि उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम तथा संचालन डा. मधुकर तिवारी ने किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महात्मा फुले वाड़ा’ में वट पूजा पर लगा प्रतिबंध वापस।

■ हिंदू जनजागृति समिति सहित हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के संघर्ष...

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...