मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

ठाणे क्राइम ब्रांच 2 की टीम ने एक आरोपी को चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर 9 आपराधिक मामलों को सुलझाया है।
भिवंडी के नारपोली पुलिस थाने में चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले की जांच ठाणे क्राइम ब्रांच 2 कर रही थी। पुलिस हवलदार नीलेश बोरसे को चोर की गुप्त सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने भिवंडी के हनुमान टेकड़ी स्थित चाल में छापा मारकर अक्षय वर्मा उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया।


शिवा ने पूछताछ के दौरान उक्त चोरी की वारदात के अलावा 8 अन्य चोरी की बात भी कबूली । पुलिस ने शिवा के पास से चोरी हुई 6 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन ,रू 3.48 लाख नागद बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध)पंजाबरव उगले, पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव, सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागडे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ठाणे क्राइम ब्रांच 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे की टीम ने की है।


