जिंदाल स्टेनलेस महाराष्ट्र में करेगा ₹42,886 करोड़ का निवेश।

Date:

■ उद्योगपति रतन जिंदाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा प्रस्ताव

मुंबई वार्ता संवाददाता

जिंदाल स्टेनलेस लिमिटेड महाराष्ट्र में ₹42,886 करोड़ के निवेश से एक बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित करने जा रहा है। इस परियोजना से लगभग 15,500 नौकरियों के अवसर उत्पन्न होंगे, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है।

जिंदाल स्टेनलेस लिमिटेड के अध्यक्ष रतन जिंदाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सरकारी निवास ‘सागर’ पर भेंट की। इस मुलाकात में जिंदाल ने इस परियोजना के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस परियोजना की वार्षिक उत्पादन क्षमता 4 मिलियन टन होगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिंदाल स्टेनलेस लिमिटेड और रतन जिंदाल द्वारा महाराष्ट्र की क्षमता पर जताए गए भरोसे को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस बैठक में उद्योग विभाग के सचिव डॉ. पी. अनबलगन, जिंदाल समूह के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...