मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

अगर आप अभी से ही बच्चों के मन में साहस , ध्येय पैदा करें तो बड़े होकर वे जिस क्षेत्र में चाहें सफलता हासिल कर सकते हैं। बच्चे आज के तंत्र ज्ञान से वाकिफ हैं। यही कारण है कि बुद्धि बल प्रतियोगिता में विश्व चैंपियन डोमराजू गुकेश ने ग्यारह साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनने का सपना देखा था। उन्होंने अठारह साल की उम्र में यह करके दिखाया। इसलिए बच्चों के मन में बड़े होने का सपना जगाना जरूरी है। उपरोक्त बातें मुलुंड में परिमंडल सात के पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने कही।


बता दें कि मुलुंड पूर्व में लक्ष्मीबाई इंग्लिश माध्यम हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परिमंडल सात के पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर, ड्रामा फिल्म अभिनेत्री अमृता सुभाष, निर्माता, निर्देशक शमिष्ठा राऊत मौजूद थी।
वार्षिकोत्सव समारोह में कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने नृत्य कर अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


