जोगेश्वरी की छह मंजिला इमारत में मीटर केबिन में लगी आग, 11 लोग घायल; दो को कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

जोगेश्वरी (पश्चिम) के वैषाली नगर स्थित गोमती वैषाली चॉल में शुक्रवार सुबह इमारत के कॉमन मीटर केबिन में आग लगने से 11 लोग घायल हो गए। इनमें दो बुजुर्गों को झुलसने के कारण कूपर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि नौ घायलों का ट्रॉमा केयर अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना की सूचना सुबह 5:59 बजे मिली। आग हाजी जूजू रोड, वैषाली नगर, जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित ग्राउंड प्लस छह मंजिला इमारत के भूतल पर बने कॉमन इलेक्ट्रिक मीटर केबिन में लगी थी। आग बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन और संबंधित उपकरणों तक सीमित रही।


दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सुबह 6:18 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि आग से उठे घने धुएं के कारण इमारत में रहने वाले कई लोग धुएं की चपेट में आ गए।


ट्रॉमा केयर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 75 वर्षीय सलीम नूर मोहद्दीन तड़वी और 67 वर्षीय मुमताज सलीम तड़वी झुलस गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कूपर अस्पताल रेफर किया गया है।


अन्य नौ घायलों में यूसुफ मीथा (55), समीरा मीथा (55), इरफान मीथा (46), बिलकिस मीथा (70), मोहम्मद आमिर मीथा (80), हूसा मीथा (40), इरफा मीथा (13), मेहरागिज़ बाटावाला (64) और अली अशद बाटावालकर (33) शामिल हैं। इन सभी का ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।


प्राथमिक जांच के अनुसार, आग की वजह इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...

जातिवार जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो, तेलंगाना पैटर्न अपनाए सरकार: हरीश चौधरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता जातिवार जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग...