ज्येष्ठ गायिका आशा भोसले का निधन, आज शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से संगीत क्षेत्र में शोक की लहर है और एक युग के अंत जैसा माहौल बन गया है। अपने अंतिम समय तक सक्रिय रहीं आशा भोसले ने अपने सुरों से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया।


उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर परेल स्थित कासा ग्रैंड में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशानभूमि में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने यह भी अपील की कि अंत्ययात्रा नहीं निकाली जाएगी और शिवाजी पार्क में अधिक भीड़ न की जाए।


■ संगीत जगत की अपूरणीय क्षति


आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी आवाज ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को अपना दीवाना बनाया।


■ लता मंगेशकर के साथ अनोखा रिश्ता


आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर, जिन्हें पूरा देश “दीदी” कहकर पुकारता था, उनके जीवन का अहम हिस्सा थीं। दोनों बहनों का भारतीय संगीत में योगदान अविस्मरणीय है।


गौरतलब है कि लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की उम्र में हुआ था। संयोग की बात यह है कि आशा भोसले ने भी 92 वर्ष की आयु में, रविवार के दिन ही दुनिया को अलविदा कहा। इस भावुक संयोग ने प्रशंसकों की आंखें नम कर दी हैं।

आशा भोसले के निधन से भारतीय संगीत जगत ने अपनी एक अमूल्य धरोहर खो दी है, जिनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...

मुंबई में CNG फिर महंगी, 16 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; अब ₹86 प्रति किलो।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और...