मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

कैंसर मरीजों की सेवा ही सच्ची सेवा है इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुंबई वैद्यकीय मदत कक्ष के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा कदम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टाटा अस्पताल के कैंसर रोगियों को ठंड से बचाने के लिए हजारों कंबल वितरित किए।
संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा कदम ने कहा कि,” वैद्यकीय मदत कक्ष की ओर से देश भर से टाटा अस्पताल में इलाज कराने के लिए अपने परिजनों के साथ आने वाले मरीजों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कंबल का वितरण किया गया है।. “
वैद्यकीय मदत कक्ष मुंबई की एक संस्था है जो ग्रामीण और अन्य शहरी मरीजों को अस्पताल में बिस्तर और अन्य बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराने का काम करती है। संस्था पिछले चार वर्षों से लगातार विभिन्न सरकारी योजनाओं को मरीजों तक पहुंचाने का काम कर रही है। अस्पताल के अधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष कृष्णा कदम को उनके जन्मदिन का केक काटे बिना उसी फंड से मरीजों के लिए कंबल खरीदकर सामाजिक परोपकार दिखाते हुए अपना जन्मदिन मनाने के लिए धन्यवाद दिया।