टिकट निरीक्षण को लेकर विवाद पर यात्रियों ने कर्मचारियों पर हमला किया, कार्यालय में की तोड़फोड़।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के विरार फास्ट लोकल में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक यात्री को जब कार्रवाई के लिए रेलवे कार्यालय ले जाया गया, तो मारपीट की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है। इस घटना में एक यात्री और दो रेलवे कर्मचारी घायल हो गए। इस मामले में रेल यात्री के खिलाफ आपराधिक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के लिए उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे अधिकारी शमशेर इब्राहिम दोपहर करीब 3 बजे नियमित टिकट जाँच कर रहे थे, तो उन्होंने दादर और बोरीवली स्टेशनों के बीच विरार फास्ट ट्रेन के प्रथम श्रेणी के डिब्बे में द्वितीय श्रेणी के टिकट के साथ दो यात्रियों को यात्रा करते हुए पाया। वहीं, अंधेरी और बोरीवली के बीच एक यात्री बिना टिकट के पाया गया।

तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए बोरीवली स्टेशन पर उतार दिया गया और टीसी कार्यालय ले जाया गया।इस बीच, टिकट जाँच को लेकर हुए विवाद में एक यात्री ने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें दो रेलवे कर्मचारी और एक यात्री घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

इसके बाद रेलवे पुलिस ने यात्री को हिरासत में ले लिया। इस घटना ने यात्रियों के व्यवहार और नियमित जाँच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।एक रेलवे अधिकारी के अनुसार, “आरोपी यात्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके खिलाफ रेलवे और आपराधिक कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्ति की जाँच की जाएगी और उससे जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...