जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले कैलाश मासूम।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन और फ़िल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम ने जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से कल श्रीनगर के राजभवन में मुलाक़ात की।

कैलाश मासूम ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल से हुई इस मुलाकात का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर में पर्यटन और सांस्कृतिक को बढ़ावा देने के साथ साथ यहाँ के रोजगार को बढ़ावा देना है ।

कैलाश मासूम ने बताया कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस कदम को बहुत ही सराहनीय बताया और हर संभव मदद करने की बात कही! कैलाश मासूम ने बताया कि बहुत जल्द उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ श्रीनगर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं जिसका उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के हित और उत्थान से जुड़ा होगा ।

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम यहाँ के विकास और उत्थान के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं ! बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा “कश्मीर हमारा, हम कश्मीर के “ तथा “भय मुक्त जम्मू कश्मीर “ जैसे कार्यक्रम जल्द ही शुरू करेंगे साथ ही जम्मू कश्मीर और देश की अलग अलग राज्यों आयीं नामचीन हस्तियों को श्रीनगर में सममानित करेंगे !

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...