श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

ट्रॉम्बे पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है।


ट्रॉम्बे पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि चीता कैम्प के पास कुछ लोग एमडी बेचने आने वाले हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने दो आरोपियों मोहम्मद फैज अली खान और ज़ाहिद शेख को 40 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त (जोन-6)।समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त राजेश बाबशेट्टी के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ट्रॉम्बे पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ऋता नेमलेकर की टीम ने की है।


