ठाकुर के शिक्षा संस्थान में ठाकुर सम्मानित ! अपने मुँह मियां मिट्ठू!

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

घाटकोपर में डॉक्टर राजेंद्र सिंह द्वारा संचालित शिक्षा संस्थान में आयोजित 54 वें उत्तर दर्शन पुरस्कार समारोह में चुन-चुन कर ठाकुरों को सम्मानित किया गया। इस संस्था को ब्राम्हण, वैश्य, sc, st समुदाय का कोई व्यक्ति सम्मान लायक नहीं दिखा, सम्मान समारोह देखकर ऐसा प्रतीत होता है।

एक तारफा एक ही जाति के लोगों को सम्मानित किए जाने के कारण सम्मान समारोह को लोग शक की निगाह से देखने लगे हैं। अमूमन सम्मान समारोह में सम्मानित करते समय हर जाति विशेष को जगह दी जाती है। इस सम्मान समारोह में ठाकुरों के शिक्षा संस्थान में ठाकुरों को दिए गए सम्मान से प्रतीत होता है कि मियां अपने मुँह ही मिट्ठू कहलाने पर आमादा है।

● अजातशत्रु पुरस्कार से डॉ राजेंद्र सिंह सम्मानित- ●एनबीटी के राजकुमार सिंह वीरेंद्र बहादुर सिंह पुरस्कार से पुरस्कृत- विनोदचंद्र सिंह, कुंवर रणंजय सिंह, शुभांगी सिंह को भी सम्मानित किया-

● 54 वें उत्तर दर्शन समारोह में उत्तरभारतीय समाज ने दिखाई एकता-

उत्तर दर्शन के 54 वें वार्षिक समारोह में हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह को अजातशत्रु सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गए, तो पूर्व प्राचार्य अवधेश सिंह को शिक्षण महर्षि श्री आई.डी. सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तरभारतीय समाज के लोगों ने इस शहर में बड़ी मेहनत की। उनके ही संघर्ष और मेहनत का नतीजा है कि आज हमारा समाज हर क्षेत्र में सक्रिय हैं। बड़ी बड़ी कंपनियों में ऊंचे पदों पर है। आने वाली पीढ़ी को समाज को देने की बारी आई है। गुडी पाडवा की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर.यू. सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवक डॉ राधेश्याम तिवारी प्रमुख प्रवक्ता के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ किशोर सिंह, रामबक्स सिंह, बीजेपी नेता अखिलेश सिंह सहित तमाम उद्योगपतियों और समाज सेवकों ने कार्यक्रम की शुभ बधाई।

कार्यक्रम में भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक व जाने माने समाजसेवक डॉ राधेश्याम तिवारी ने अपने संबोधन से सभी को खूब हंसाया साथ ही सच्चाई से रूबरू भी कराया।कार्यक्रम से पहले कवि सम्मेलन का आयोजन किया गए।

पुरस्कार से सम्मानित किया गयाघाटकोपर पश्चिम हिन्दी हाई स्कूल के श्री बैजनाथ साबू सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में सिंह के अलावा नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को वीरेंद्र बहादुर सिंह सम्मान पुरस्कार दिया गया।

रामसखी रामनिवास सिंह सम्मान शुभांगी सिंह को, बाबू ध्रुवराज सिंह सम्मान देवनारायण सिंह को, डॉ राममनोहर त्रिपाठी सम्मान संपादक व पत्रकार विनोदचंद्र सिंह को, निर्भय रामनरेश सिंह सम्मान क्षत्रिय सेवा संस्था मुंबई के अध्यक्ष कुंवर रणंजय सिंह को, समता सम्मान पुरस्कार समाजसेवक एवं आश्रम संचालक डॉ संजय सिंह को, श्रीमती सोनामती हरदत्त सिंह पुरस्कार अंजली विनोद पांडे को और प्रारंभ उत्तर दर्शन विशेष सम्मान भांडुप वैवाहिक मंच के जयप्रकाश सिंह को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...