डोंबिवली में बांग्लादेशी नागरिकों की हुई गिरफ्तारी .

Date:

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी

कोलसेवाड़ी पुलिस थाने की हद में दो दिन पहले बांग्लादेशी दंपति की गिरफ्तारी के बाद अब डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने फिर से कार्रवाई करते हुए छह और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग लगभग 15 दिन पहले बांग्लादेश से आए थे और इनमें से कुछ कपड़ा कंपनी में काम कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया।

मानपाड़ा पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए लोगों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने इन्हें तत्काल हिरासत में लेकर बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डोंबिवली और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे न केवल स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ा है, बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ी हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी पहचान पत्रों और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके रह रहे थे।

स्थानीय प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

इस मामले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि अगर उनके आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस तरह की कार्रवाइयों से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

स्थानीय लोग हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इन अवैध निवासियों को रोकने के लिए पहले कदम क्यों नहीं उठाए गए ? बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या यह संकेत देती है कि सीमावर्ती इलाकों से भारत में घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।मानपाड़ा पुलिस ने कहा कि वे ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग की।

मुंबई वार्ता संवाददाता बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) पहले, महाराष्ट्र...

महिला विधेयक पर बवाल: तेजिंदर सिंह तिवाना ने विरोधियों को सुनाई खरी-खरी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सभागार में...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर कुर्ला में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती...