श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने एक नायजिरियन नागरिक को 2 करोड़ मूल्य की 200 ग्राम कोकीन समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ANC वर्ली यूनिट के पुलिस अधिकारियों ने मालाड के मार्वे इलाके में गश्त के दौरान एक नायजिरियन नागरिक को संशयास्पद हालत में देखा। उसे रोककर जाँच करने पर पुलिस ने 200 ग्राम कोकीन बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल के पुलिस उपायुक्त नागनाथ ढवले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे की टीम ने की है।