सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता
भारतीय रिजर्वे बैंक से रू 2000 की अदला-बदली मामले में हेराफेरी करने के आरोप में नागपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक मूंगफली वाला भी है जो की रिजर्वे बैंक के ठीक सामने मूंगफली बेचता था.
जोन-2 के पुलिस उपायुक्त राहुल मदाने ने बताया कि प्रशासन ने 2000 रुपये की नोट पर बंदिश लगाते हुए सहूलियत दी है कि एक आदमी एक बार में 2-2 हज़ार की 10 नोट भारतीय रिजर्व बैंक से बदल सकता है. इसी सहूलियत का लाभ उठा कर कुछ लोग नोटों की कालाबाजारी करने वालों के 2000 के नोटों की बैंक से अदला-बदली में हेराफेरी कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और चार आरोपियों नंदलाल मौर्य, किशोर बहोरिया , रोहित बावन और अनिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से नंदलाल रिजर्वे बैंक के ठीक सामने मूंगफली बेचने का काम करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


