नवी मुंबई में पार्किंग विवाद के बाद मारपीट, कई लोग घायल।

Date:

सुदिप घोलप/मुंबई वार्ता

नवी मुंबई के तलोजा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वी मुंबई के तलोजा में शुक्रवार दोपहर एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप पर हमला कर दिया, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए। यह विवाद अवैध पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था।

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति ने सिडको में अवैध पार्किंग की शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घायलों को तुरंत खारघर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत स्थिर है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विक्रम कदम (सहायक पुलिस आयुक्त, तलोजा विभाग) पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है, जिसे लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर अवैध पार्किंग जैसी समस्याओं पर ध्यान खींचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...