●कांग्रेस का आंदोलन फर्जी है, कांग्रेस को संपत्ति लूटने का कोई अधिकार नहीं:-वरिष्ठ भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने की कड़ी आलोचना।
मुंबई वार्ता संवाददाता

” नेशनल हेराल्ड की संपत्ति हड़पने के कांग्रेस के आंदोलन का भाजपा द्वारा तीखा विरोध है । यह आंदोलन कॉंग्रेस का दोगलापन है,” केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने यह बाते एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कहीं ।
इस समय राज्य माध्यम विभाग प्रमुख नवनाथ बन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन किसी की जमीन और धन लूटने का अधिकार नहीं है, इन शब्दों में पाटिल दानवे ने कांग्रेस की जमकर खबर ली।


इस अवसर पर नेशनल हेराल्ड मामले की वास्तविकता प्रस्तुत करते हुए पाटिल दानवे ने कहा कि 1937 में 5000 स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा एक महान उद्देश्य से शुरू किया गया यह समाचार पत्र और इससे संबंधित कंपनी कभी भी नेहरू, गांधी परिवार की जागीर नहीं थी। गांधी परिवार के पास नेशनल हेराल्ड अखबार या उनकी संपत्ति का स्वामित्व होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उनके पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की विशाल संपत्ति को हड़पने के लिए षडयंत्र रचा और यंग इंडिया नामक कंपनी स्थापित की और मालमत्ता का दुरुपयोग किया।
उन्होंने कहा कि अंततः 2008 में आर्थिक मंदी के कारण इस समाचार पत्र का प्रकाशन बंद कर दिया गया। तब कांग्रेस पार्टी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड कंपनी को 90 करोड़ का फंड दिया था। वास्तव में, भले ही किसी निजी संगठन को पार्टी फंड देना अवैध है, फिर भी कांग्रेस ने यह फंड दिया ।
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में एक याचिका दायर कर कांग्रेस नेताओं पर ‘वित्तीय धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया था। याचिका में यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 90.25 करोड़ रुपये नकद वसूलने की उपाय योजना की थी, जिसे ‘नियमों के विरुद्ध’ बताया गया था। अब इस मामले में न्यायालय के आदेशानुसार सरकारी तंत्र ने जांच कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है, ऐसा भी पाटिल दानवे ने कहा।