पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अक्‍टूबर, 2025 के दौरान गहन टिकट जांच अभियानों से प्राप्‍त किया गया ₹121 करोड़ से अधिक का जुर्माना।

Date:

■ एसी उपनगरीय लोकल से ₹2 करोड से अधिक का जुर्माना प्राप्‍त किया गया।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पश्चिम रेलवे पर सभी वास्तविक यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय, मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं, ताकि बिना टिकट/अनियमित यात्रियों की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की देखरेख में टिकट जांच दलों द्वारा अप्रैल से अक्टूबर 2025 की अवधि में विविध टिकट जांच अभियानों के माध्यम से कुल ₹121.67 करोड़ करोड़ की राशि प्राप्‍त की गई, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 51% से भी अधिक है, साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 14% से अधिक है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अक्‍टूबर के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा तथा बिना बुक किए गए सामान से जुड़े 3.39 लाख मामलों का पता लगाकर ₹24.20 करोड़ की वसूली की गई, जो पिछले वर्ष के अक्‍टूबर के आंकड़ों की तुलना में 100% से अधिक है। साथ ही, एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

एसी लोकल में केंद्रित अभियानों के परिणामस्वरूप, अप्रैल से अक्‍टूबर 2025 के दौरान 62 हजार से अधिक अनधिकृत यात्रियों को दंडित किया गया और उनसे ₹2.02 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्‍त किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 76% अधिक है। ऐसे उल्लेखनीय परिणाम अनधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने, यात्री अनुभव को बेहतर बनाने और सार्वजनिक राजस्व की सुरक्षा के लिए पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं।

पश्चिम रेलवे आम जनता से अपील करती है कि कृपया उचित और वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...