पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे ने महानगर गैस कार्यालय पर मोर्चा निकालने की दी धमकी .

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

चेंबूर स्थित सुभाष नगर में महानगर गैस की बाधित आपूर्ति से परेशान होकर स्थानीय पूर्व नगर सेविका ने मोर्चा निकालने की धमकी दी है.

भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष और चेंबूर के सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 152 की पूर्व नगर सेविका आशा सुभाष मराठे ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि,” यदि तत्काल प्रभाव से लोगों को गैस की आपूर्ति नही शुरू हुई तो हमें मजबूरन सोम्मया ग्राउंड के महानगर गैस कार्यालय पर मोर्चा निकालना ही पडेगा।”

बता दें कि चेंबूर सुभाष नगर में इमारत क्रमांक 47 को विघ्नहर्ता विकासक द्वारा नये सिरे से इमारत निर्माण कार्य के दौरान पोक्लेंड से खोदाई के समय गैस पाईप लाईन टूट गई. इसी वज़ह से इमारत क्रमांक ५१ और ५२ में महानगर गैस कंपनी की पाइप लाइन टूट गई है और इमारत क्रमांक ५१और ५२ में गैस आपूर्ति खंडित हो गई है। इन इमारतों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के समक्ष पिछले चार दिनों से उपवास करने की नौबत खड़ी हो गई है।

बताया जाता है कि यहां के घरों में गैस की आपूर्ति न होने से वहां के निवासियों के खाने-पीने से लेकर सुबह के चाय का इंतजाम पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे की तरफ से किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में वरिष्ठ नागरिकों को स्नान के लिए गरम पानी की किल्लत भी हो गई है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सुभाष नगर में पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे के जनसम्पर्क कार्यालय पर पहुंचकर इस बारे में अवगत कराया। आशाताई सुभाष मराठे ने तत्पश्चात मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद वहां पर मौजूद और जिम्मेदार लोगों से समस्या का समाधान करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...