प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही उनकी गुणवत्ता बनाए रखा जाए:- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस .

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र को कृषि, बिजली उत्पादन, उद्योग और सेवा क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सौर ऊर्जा पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक आज सह्याद्री राज्य अतिथि गृह में आयोजित की गई

मुख्यमंत्री देवेन्द्र ने कहा कि, ” महाराष्ट्र ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहता है. इसके लिए बिजली से जुड़ी सभी कंपनियों को अच्छी स्थिति में लाना होगा. भविष्य में इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें सूचीबद्ध करने पर विचार करना होगा।”

इस अवसर पर उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत कंपनियों से संबंधित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के लिए जिला एवं विभागीय स्तर पर तंत्र सक्षम किया जाए। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री और बोर्ड की उपाध्यक्ष मेघना बोर्डिकर, मुख्यमंत्री के सचिव श्रीकर परदेशी, कंपनी की प्रबंध निदेशक आभा शुक्ला, निदेशक लोकेश चंद्र, राधाकृष्णन बी., अनुदीप दिघे, स्वतंत्र निदेशक विश्वास पाठक उपस्थित थे। बैठक में नीता केलकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डोंबिवली के होटल में युवक की हत्या।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी डोंबिवली के एक होटल में धक्का...

मुंबई में तापमान में गिरावट; शीत लहर, उत्तरी हवाओं का असर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं...

वसई में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार फिर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी अदालत पेशी के लिए ले जाते...

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल...