मुंबई वार्ता संवाददाता

पूरे देश में रविवार को जहां एक ओर रोजा का अंतिम दिन मनाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में इसी दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दरअसल, ओशिवारा के जोगेश्वरी पश्चिम में रविवार शाम ‘इफ्तारी’ के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस हो गई। कुछ देर बाद बहस इतनी बढ़ गई कि मृतक मोहम्मद कैफ रहीम शेख पर जफर फिरोज खान ने उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस घटना में मोहम्मद कैफ की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मारा था। दोनों बच्चों के लिए कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते हैं। इसके कुछ देर बाद खान अपने दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


