मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक ४० वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग साली के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की बहन और उसके पति को अपराध में मदद करने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ एक ही घर में रहती थी। इसी दौरान मार्च २०२४ में बहन के पति ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अगले चार महीनों तक कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना अपनी बड़ी बहन को बताई। हालाँकि, अपने पति के बारे में पुलिस को सूचित करने के बजाय, बड़ी बहन ने पीड़िता को यह बात कहीं न बताने की धमकी दी।अपने पति के अपराध को छिपाने के लिए, बड़ी बहन ने नाबालिग लड़की को डॉक्टर के पास जाने या किसी भी तरह के इलाज के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।


बड़ी बहन ने पीड़िता के बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। हालांकि, पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद उसे भाभा अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। मेडिकल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी बड़ी बहन और उसके जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसके बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत स्थिर है।


