बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, हत्याकांड में उपयोग की गई पिस्तौल हुई बरामद

Date:

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से एक अन्य आरोपी रूपेश को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे में रूपेश मोहोल के घर से बाब सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा हथियार बरामद किया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए टीमें हरियाणा भेजी है. इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच (प्र) के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने दी है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक एक कदम आगे बढ़ रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे में रूपेश मोहोल के घर से बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा हथियार बरामद किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे में रूपेश मोहोल के घर से एक पिस्तौल बरामद की है.

क्राइम ब्रांच के अनुसार बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा ये बरामद किया गया पांचवा हथियार है. क्राइम ब्रांच को अभी भी इस मामले में एक हथियार और तीन जिंदा कारतूस की तलाश है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा है कि अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार राजस्थान से आए थे. मुंबई क्राइम ब्रांच ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र के बाहर पांच टीमों को तैनात किया है .

इसके अलावा पुलिस, हरियाणा में जीशान की सक्रिय रूप से तलाश कर रही हैं, जिसकी पहचान हत्या के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के भांडुप में बनेगा AI आधारित बर्ड पार्क, 45 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली रफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई उपनगर के भांडुप में प्रस्तावित...

मानखुर्द में BEST बस डिवाइडर से टकराई, राहगीर की मौत, 8 लोग घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मानखुर्द इलाके में सोमवार...

मुंबई की जर्जर इमारतों के पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट के फैसले से हजारों परिवारों को राहत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई की पुरानी और जर्जर इमारतों...