मुंबई वार्ता संवाददाता

दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष एवं विधायक राजहंस सिंह ने दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र के 16 विभिन्न स्थलों पर विकास निधि के माध्यम से समाज मंदिर, जल पाइपलाइन, पेवर ब्लॉक बिछाने, शौचालय नवीनीकरण, नाली एवं कंक्रीटीकरण कार्य, खुले सभागृह आदि विभिन्न नागरिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।


यह कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ संपन्न किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक राजहंस सिंह का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान राजहंस सिंह ने नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक निधि के माध्यम से हो रहे इन विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर उनका लोकार्पण करने का विश्वास इस अवसर पर राजहंस सिंह ने व्यक्त किया।


दिंडोशी के भाजपा मंडल एवं वार्ड अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उन्होंने यह संदेश दिया कि इन विकास कार्यों के माध्यम से अपने-अपने विभागों के प्रत्येक मतदाता तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुँचाई जाए। कार्यकर्ताओं में इस अवसर पर अत्यंत जोश और उत्साह देखने को मिला।


