भाजयुमो मुंबई के ‘आवाज मुंबईकरो का, संकल्प भाजपा का ’ कैंपेन में युवाओं का जोश — 100 कॉलेजों में जबरदस्त भागीदारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में भाजयुमो के नेतृत्व में 100 कॉलेजों में चलाया गया ‘आवाज मुंबईकरो का, संकल्प भाजपा का ’ अभियान अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में Gen Z युवाओं ने बाढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने विचार, सुझाव और सपनों की मुंबई को लेकर जोरदार सहभागिता दिखाई।

भारतीय जनता पार्टी मुंबई के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक श्री अमीत साटम के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवाओं की आवाज को नीति निर्माण में सम्मिलित करना था।

6 नवंबर 2025 को मुंबई की 36 विधानसभाओं के 100 महाविद्यालयों के बाहर, 18-25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से उनका दृष्टिकोण और सुझाव लिए गए, जिसे भाजपा के आगामी महानगरपालिका (BMC) चुनाव घोषणापत्र में स्थान मिलेगा। भाजयुमो मुंबई और जिला, मंडल एवं वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

अभियान के दौरान मुंबई के भवन्स कॉलेज में युवाओं ने भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के साथ अपने विचार साझा किए और इस बात पर प्रसन्नता और उत्साह व्यक्त किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई आगे बढ़कर Gen Z को नीति निर्धारण और मुंबई के विकास कार्यों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी युवाओं से संवाद किया और उनके विचारों को समझा। मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा, “Gen Z हमारे शहर का वर्तमान और भविष्य है।हम चाहते हैं कि मुंबई के विकास में उनका भी सक्रिय योगदान हो। हमारा लक्ष्य युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके सपनों की मुंबई को साकार करने में उन्हें सहभागी बनाना है।”अभियान में युवाओं के मुद्दे, रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत पर संवाद किया गया।

इस ऐतिहासिक पहल ने न केवल युवाओं की आवाज को मंच दिया, बल्कि उनके सुझावों को भाजपा की नीतियों व मुंबई विकास योजनाओं का आधार भी बनाया।भाजयुमो मुंबई का ‘आवाज मुंबईकरांचा, संकल्प भाजपाचा’ अभियानशहर की प्रगति में युवा सहभागिता की एक नई मिसाल बन गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...