भारतीय सद्विचार मंच का सम्मान समारोह संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

‘भारतीय सद्विचार मंच’ की ओर से आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी पारसनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह कौशिक और पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह दहिसर स्थित संस्था सभागार में संस्था संस्थापक , प्रमुख मार्गदर्शक डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में और विधायक संजय उपाध्याय के प्रमुख आतिथ्य में संपन्न हुआ।

पुरस्कार समारोह में पूर्व विधायक, शिक्षाविद् रमेश सिंह ठाकुर को उनकी अनुपस्थिति में 25 वां डॉ राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार-2025 घोषित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह कौशिक को 8वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार -2025 और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.पारसनाथ तिवारी को बाबू आर.एन.सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार -2025 से सम्मानित किया गया।

समारोह में विजय सिंह कौशिक द्वारा लिखित यात्रा संस्मरण पुस्तक ‘कुछ रंग इधर के, कुछ रंग उधर के’ का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ हृदयनारायण मिश्र, शिवसेना (उबाठा) प्रवक्ता आनंद दुबे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ ब्रजेश पांडेय और राघवेंद्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी के मुख्य संयोजन और महामंत्री नागेंद्र मिश्रा के संचालन में संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। संस्था के मंत्री राजीव मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...