भारतीय सेना के सम्मान में हनुमान चालीसा पाठ और फ्लैग मार्च।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों की हत्या करने वाले पाक आतंकियों को उनके ही घर में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट करते हुए 100 से अधिक आतंकियों को मौत की नींद सुलाने वाली भारतीय सेना के सम्मान में मेघाश्रेय की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा समाजसेविका सीमा सिंह द्वारा आज अलमेडा पार्क, बांद्रा पश्चिम में फ्लैग मार्च तथा हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद,भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फ्लैग मार्च किया। एक साथ समूह में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सीमा सिंह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में आयोजित किया गया। हमारी सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाते हुए आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और बहादुरी की आज पूरी दुनिया कायल हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के कारण ही आज संपूर्ण देशवासी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ऑपरेशन सिंदूर से भारत का गौरव तथा सम्मान बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...