भिवंडी में एचपीवी टीकाकरण की सुस्त रफ्तार; भ्रांतियों को दूर करने के लिए मनपा चलाएगी जागरूकता अभियान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर को रोकने के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को दी जाने वाली एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन को भिवंडी शहर में बहुत कम प्रतिसाद मिल रहा है। टीकाकरण की इस धीमी गति को देखते हुए मनपा चिकित्सा विभाग ने नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से बड़े पैमाने पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

मनपा के चिकित्सा विभाग की माता एवं बाल कल्याण अधिकारी डॉ. वैशाली बारोट ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया है कि यह विशेष अभियान 8 मार्च से 8 जून तक चलाया जा रहा है। शहर की 6,120 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।अभियान के पहले दस दिनों में केवल 47 लड़कियों ने ही टीका लगवाया है, जो लक्ष्य की तुलना में बेहद कम है।डॉ. बारोट के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वैक्सीन के बारे में गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह टीका सुरक्षित नहीं है या इससे भविष्य में बांझपन हो सकता है। इन अफवाहों को रोकने और टीकाकरण बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आशा कार्यकर्ता और नर्सें घर-घर जाकर किशोरियों की पहचान कर रही हैं और उनके अभिभावकों को टीके के महत्व के बारे में समझा रही हैं।नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी स्कूलों में जाकर छात्रों और अभिभावकों के साथ बैठकें कर रहे हैं ताकि वैज्ञानिक जानकारी साझा की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और गर्भाशय के कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...