भिवंडी में जल जमाव के बाद मनपा की हुई किरकिरी, नाला सफाई एवं मानसून पूर्व कार्य का आयुक्त ने लिया जायजा।

Date:

● 135 नालों की सफाई के लिए पांच ठेकेदारों को दिया गया है 2.27 करोड़ में ठेका

● अभी शहर में हुई है मात्र 50 फीसदी ही सफाई

● बरसात में डूबने की आशंका से फैला भय

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी में मनपा प्रशासन की अनदेखी व ठेकेदार की लापरवाही से मानसून के आगमन के बावजूद अभी मात्र 50 फीसदी ही सफाई हो सकी है।जिसके कारण शहर में बारिश की पहली खेप में ही जलजमाव शुरू हो गया है।हालांकि मनपा प्रशासन ने शहर में नाले की सफाई का कार्य 5 ठेकेदारों को 2.27 करोड़ में दिया है।बावजूद इसके सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण शहर में प्रशासन की किरकिरी हो रही है।

प्रशासन की हो रही किरकिरी के मद्देनजर मनपा आयुक्त ने शहर के कई हिस्सों में दौरा कर साफ सफाई मानसून पूर्व शुरू कार्य का जायजा लिया।

भिवंडी में बुधवार को हुए मूसलाधार बारिश ने मनपा की सफाई कार्य का पोल खोलकर रख दिया है। बारिश के कारण शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी के तहत गुरुवार आयुक्त अनमोल सागर ने शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

इसमें मुख्य रूप से नाला सफाई का निरीक्षण एवं मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा शामिल थी। आयुक्त ने प्रभाग समिति क्रमांक 4 में मुख्य मार्ग पर काकूबाई चाल, आजमी नगर, टोरेंट ऑफिस के नालों का निरीक्षण किया तथा प्रभाग समिति क्रमांक 2 में गोपाल नगर, साईबाबा, रंजनोली नाका, टाटा आमंत्रा के नालों का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने वार्ड समिति क्रमांक 1 एवं 5 में मेट्रो होटल के पास के नालों का भी निरीक्षण किया। साथ ही गोपाल नगर, कल्याण नाका, म्हाडा कॉलोनी, चाविंद्रानाका जैसे इलाके में हर वर्ष जलभराव को रोकने के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

भिवंडी मनपा प्रशासन ने इस वर्ष मानसून आगमन से पहले ही नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।इसके लिए मनपा ने 5 ठेकेदारों को अलग अलग प्रभाग समिति का ठेका 2 करोड़ 27 लाख 97 हजार 136 रुपए में दिया गया है। जिसमें प्रभाग समिति एक का उल्लासनगर के राहुल इंटरप्रायजेस को 40लाख 56 हजार 945 रूपये में प्रभाग समिति दो का ठेका भिवंडी के मे. सुशिल एल.गायकवाड़ को 37 लाख 46 हजार 174 रूपए में,प्रभाग समिति तीन का ठेका भिवंडी की मे. बुबेरे एंड असोसिएट को 45 लाख 31 हजार 377 रूपये में, प्रभाग समिति चार का ठेका उल्हासनगर की मे. साई कंट्रशन को 34 लाख 24 हजार 374 रूपये में,प्रभाग समिति पांच का ठेका भिवंडी की मे. चंडिका कन्स्ट्रक्शन को 38 लाख 82हजार 593 रूपये में दिया गया है।

जबकि मुख्य सड़क गटर सफाई का ठेका सुशिल एल. गायकवाड़ को 31लाख 66 हजार 529 रूपये में दिया गया है।जो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठेके की राशि 5 लाख 60 हजार 640 रूपये अधिक है।जबकि पिछले वर्ष सफाई का ठेका मनपा प्रशासन ने तीन ठेकेदारों को 2 करोड़ 22 लाख में दिया गया था।इस वर्ष तीन पुराने ठेकेदारों के साथ दो नए नाम भी शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि छह में से दो ठेका गायकवाड़ कंपनी के पास गए हैं। वहीं उल्हासनगर की एक कंपनी को पहली बार नालों की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है।मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने इस वर्ष नालों की सफाई बेहतर व पारदर्शिता के साथ कराने के लिए कई नए नियम को लागू किया है।

इस अवसर पर उपायुक्त (स्वास्थ्य) विक्रम दराडे, शहर अभियंता जमील पटेल, अतिरिक्त शहर अभियंता (निर्माण)सचिन नाइक, उप अभियंता हरेश म्हात्रे, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख फैसल ततली, वार्ड अधिकारी गिरीश घोषटेकर, बलराम जाधव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जे.एम. सोनावणे, हरेश भंडारे और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...