■ पीड़िता की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने दर्ज किया केस,नाबालिग आरोपी फरार।
मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी तालुका के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने जबरन बार बार शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं।जिसके कारण पीड़ित दो महीने की गर्भवती हो गई है।
किशोरी की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने नाबालिग युवक पर बलात्कार का केस दर्ज किया है।जिसके बाद से नाबालिग आरोपी फरार है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैला दी है।पिछले 10 दिनों नाबालिगों के साथ जबरन दुराचार की यह दूसरी घटना है।इससे पहले एक 16 साल की नाबालिग के साथ वर्षों तक 7 नाबालिगों द्वारा जबरन दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया था।जिसमें सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि मई 2025 के महीने में (सटीक तारीख उसे याद नहीं) आरोपी युवक ने कथित रूप से उसके घर में प्रवेश कर, उसका विश्वास लेकर अनुचित प्रस्ताव रखे और नाबालिग होने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जिसके कारण वह दो महीने की गर्भवती हो चुकी है।
किशोरी की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ),65(1) तथा ‘पॉक्सो एक्ट’ (बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम, 2012 के कलम 4,6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। किन्तु आरोपी युवक फरार है। इस घटना की जांच पुलिस उप निरीक्षक महेश महादावाड़ कर रहे है।


